
उच्च रक्तचाप क्या है What Is High Blood Pressure?
रक्तचाप से ही दिल, धमनियों मे रक्त पंप करता है। हमारा सामान्य रक्तचाप 120/80 mm Hg होना चाहिए। जब रक्तचाप अधिक होता है तो रक्त धमनियों में अधिक तेजी से चलता है। इस लिए धमनियों में नाजुक ऊतकों (delicate tissues) पर दबाव बढ़ता है जिससे रक्त वाहिकाओं (blood vessels ) को नुकसान पहुंचाता है।
उच्च रक्तचाप मूक हत्यारा का काम करता है। आमतौर पर रक्तचाप के लक्षणों का कारण पता नहीं चलता है। अक्सर इसका पता तब चलता है, जब दिल को नुकसान पहुँच गया होता है। ज्यादातर लोगों को पता नही होता है कि उनको उच्च रक्तचाप है।
1. हर रोज व्यायाम करें Daily Exercise
हर रोज 30 से 60 मिनट तक व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप ठीक रखने में मदद मिलता है साथ ही हमारे शारीरिक गतिविधि, ताकत, मूड, और शरीर के संतुलन को लाभ मिलता है। नियमित व्यायाम करने से मधुमेह तथा हृदय रोग के जोखिम को कम करने मे सहयोग मिलता है। अपने डॉक्टर से सुरक्षित व्यायाम के बारे में सलाह करके धीरे-धीरे शुरू करें, फिर धीरे-धीरे बढ़ायें।
शारीरिक गतिविधियों के लिए हर रोज पैदल चलना महत्वपूर्ण है। शारीरिक गतिविधि के लिए जीम भी जा सकते है, अपने घर पर व्यायाम कर सकते है या तैरने के लिए भी जा सकते है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सुझाव देता है कि सप्ताह मे कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाला व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए वजन उठाना, पुशअप करने जैसा व्यायाम कर सकते हैं जिससे मांसपेशियाँ मजबूत हों।
2. DASH आहार लें
उच्च रक्तचाप मे Dietary Approaches to Stop Hypertension (DASH) आहार लेकर ब्लड प्रेशर को 11 mm Hg systolic तक कम करने मे मदद मिलता है। DASH मे निम्नलिखित आहार शामिल हैं-
- फल, हरी सब्जियां, और साबुत अनाज।
- कम वसा वाले डेयरी उत्पाद और सुखे फल।
- संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थ, पूर्ण वसा वाले डेयरी उत्पाद को नही लेना चाहिए। मिठाई और मीठे पेय पदार्थों को बहुत कम लें।
3. सोडियम का सेवन कम करें Reduce Sodium Intake
रक्तचाप को कम करने के लिए सोडियम का सेवन कम करना महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों में ऐसा पाया गया है कि, जब वे अधिक सोडियम खाते हैं, तो उनका शरीर द्रव बनाए रखना शुरू कर देता है। इस वजह से रक्तचाप में वृद्धि हो जाती है।
सोडियम का सेवन प्रति दिन 1,500 से 2,300 मिलीग्राम के बीच लेने का सुझाव देता है। यह आधे टेबल चम्मच नमक के बराबर है।
अपने आहार में सोडियम का मात्रा कम करने के लिए, अपने भोजन में नमक कम लें। एक टेबल चम्मच नमक 2,300 मिलीग्राम सोडियम के बराबर होता है।
अपने स्वाद के लिए जड़ी बूटियों और मसालों का उपयोग कर सकते है। जहां तक संभव हो, कम सोडियम वाला खाद्य पदार्थ लें।
Divya Mukta Vati- दिव्य मुक्ता बटी उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए एक प्राकृतिक दवा है और किसी भी उम्र का आदमी इस दवा का उपयोग कर सकता हैं। इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। Read More
Leave a reply